राहुल गांधी विदेश में बैठकर चला रहे हैं भारत विरोधी अभियान: विज

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 07:42 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर बैठकर भारत विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है।  वहीं अनिल विज ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साईकिल यात्रा के दौरान जाम में फंसी एम्बुलेंस में ले जाए जा रहे बच्चे की मौत के लिए अशोक तंवर को जिम्मेदार बताया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जर्मनी में दिए भाषण की हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आलोचना करते हुए इसे भारत और भारतीयों की भावनाओं का विरोधी भाषण करार दिया है। अनिल विज ने राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर जाकर भारत विरोधी हेट इंडिया कैम्पेन चलाने की बात भी कही।

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी आजकल विदेशों में भारत निंदा अभियान पर निकले हुए हैं। एक ऐसी पुरानी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष जिसने देश पर लगभग 50 सालों तक राज किया, उसका अध्यक्ष विदेश में जाकर भारत की छवि खराब कर रहा है। गरीबी, बेरोजगारी और आईएसआईएस में लोगों के जाने की बात कर रहे हैं। अगर आज देश मे गरीबी और बेरोजगारी और अन्य समस्याएं हैं तो उसके लिए सीधे सीधे कांग्रेस दोषी है। राहुल गांधी को विदेशों में जाकर भारत की छवि खराब नहीं करनी चाहिए।


PunjabKesari

कांग्रेसी नेता की रैली के कारण जिंदगी से जंग हारा नवजात, PGI में मौत

सोनीपत से निकली अशोक तंवर की  सायकिल यात्रा के दौरान लगे जाम के मुद्दे पर अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुए विज ने कहा कि उस बच्चे की जान अशोक तंवर के हुल्लड़बाजों की वजह से गई है, जिन्होंने लगभग आधे घन्टे तक एम्बुलेंस को आगे नहीं जाने दिया और वो एम्बुलेंस के सामने डांस करते रहे। इसके लिए अशोक तंवर पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। वो कानों तक हार पहनकर साईकल चलाते रहे और उन्हें एम्बुलेंस की बिल्कुल परवाह नहीं की। उन्हें एम्बुलेंस का सायरन तक नहीं सुना। इनकी सत्ता चली गई परन्तु सत्ता का नशा अभी तक नहीं उतरा।

PunjabKesari

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अभय चौटाला को बांधी राखी

वहीं हरियाणा की चुनावी रणभूमि में इनैलो और बसपा ने मिलकर ताल ठोंकने का ऐलान किया है। सियासी मजबूरी और जरूरत से शुरू हुआ ये गठबंधन अब निजी रिश्तों की डोर में बंधकर और मजबूत होने की कवायद में है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा इनैलो नेता अभय चौटाला की कलाई पर राखी बांधने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनपर इनके विरोधियों ने चुटकी लेनी भी शुरू की है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी चुटकी ली और मायावती और अभय चौटाला को भाई बहन के रिश्ते में बंधने की बधाई देते हुए इनैलो बसपा गठबंधन की तुलना टायफाइड बुखार से की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static