अन्ना हजारे के समर्थक समाजसेवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया (VIDEO)

1/30/2019 7:12:26 PM

फरीदाबाद(पूजा शर्मा): अन्ना हजारे के समर्थन में लोकपाल बिल की मांग को लेकर फरीदाबाद में धरने पर बैठे समाजसेवियों को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस से झड़प भी की। इनपर आरोप है कि इन्होंने बिना परमिशन के धरना दिया था।

जानकारी के मुताबिक, अन्ना हजारे के समर्थन में फरीदाबाद के बीके चौक पर समाजसेवी बाबा राम केवल पदमश्री ब्रह्म दत्त व आरटीआई एक्टिविस्ट वरुण श्योकन्द सहित अन्य सामाजिक संगठन संगठनों द्वारा एक दिन का सांकेतिक धरना देने का आह्वान किया था, लेकिन परमिशन ना होने की वजह से वजह से पुलिस ने आधा दर्जन से सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी का कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई।



इस मामले में पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह ने बताया उक्त लोग बिना परमिशन के धरना दे रहे थे जबकि धरना देने से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस से परमिशन लेना आवश्यक है। इसी के चलते बाबा राम केवल व पदमश्री ब्रह्म दत्त वरुण  को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसमें से बाबा राम केवल और ब्रह्मदत्त को छोड़ दिया गया है, जबकि वरुण सौगंध के खिलाफ एक मानहानि का दावा चल रहा है, जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Shivam