लोक सभा चुनाव: केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया हरियाणा में गठबंधन का न्योता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 02:57 PM (IST)

ब्यूरो: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासत की चालें खेल रही हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति अपना रहा है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से जजपा और कांग्रेस से आप का गठबंधन होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने इस संबंध ट्विटर पर कहा कि भाजपा को हराने के लिए हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस को एक साथ चुनाव लडऩा चाहिए। वहीं उन्होंने राहुल गांधी को भी इस पर विचार करने की बात कही है।

PunjabKesari, haryana

बता दें कि आम आदमी पार्टी जिस कांग्रेस की सरकार के विरोध में अस्तित्व में आई थी, आज वहीं पार्टी अब सत्तासीन भाजपा को हराने की होड़ में पुराने दुश्मनों को भी गले लगाने पर आमदा है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद भी आए दिन कांग्रेस को कोसते नजर आते हैं, लेकिन अब उसी कांग्रेस से गठबंधन की इच्छा जाहिर करके अरविंद केजरीवाल ने एक तरह से अजीब बात कही है। हालांकि आम आदमी पार्टी से गठबंधन की बात पर जननायक जनता पार्टी भी सहमत नहीं है, लेकिन अरविंद केजरीवाल जेजेपी के साथ कांग्रेस को साथ चलने के लिए कह रहे हैं।

LS Election 2019- कांग्रेस के साथ गठबंधन की ना सोची, ना सोचेंगे: जेजेपी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static