हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा कांग्रेस में शामिल

9/15/2019 8:01:06 PM

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके अशोक अरोड़ा ने इनेलो को अलविदा कहने के बाद आज कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही निर्दलीय विधायक व पूर्व सांसद जय प्रकाश, पूर्व विधायक प्रदीप, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल और गगनजोत भी कांग्रेस में शामिल हुए। इन नेताओं ने गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में कांग्रेस का हाथ थामा है। कांग्रेस के हरियाणा चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने अशोक अरोड़ा कांग्रेस में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी से मुकाबला कर सकती है। इस दौरान सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्षा कुमारी शैलजा भी मौजूद रही।

गौरतलब है कि अशोक अरोड़ा का पार्टी बदलने का यह फैसला उनकी दूसरी नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करेगा। अशोक अरोड़ा पिछले 40 सालों से चौटाला परिवार का साथ देते आए हैं, जिस कारण यह इनेलो पार्टी के लिए बहुत ही बड़ा झटका माना जा रहा है। अरोड़ा ने बीते 10 सितंबर को इनेलो से अलविदा ली थी। बता दें कि अशोक अरोड़ा थानेसर विधानसभा से चार बार विधायक रहे और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं।

Shivam