पुलिस टॉर्चर से सहमा है कंडक्टर अशोक, घर आने पर बिगड़ी तबीयत(Video)

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 01:37 PM (IST)

सोहना(सतीश राघव): प्रद्युम्न मर्डर केस का आरोपी अशोक कुमार जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अपने गांव पहुंचा। जहां उसकी तबीयत खराब हो गई, उसे बुखार था।  अशोक के परिजनों का कहना है कि उसके पूरे शरीर में दर्द, बुखार अौर उल्टी की शिकायत है। साथ ही अशोक के सीने में दर्द के कारण उससे बोला नहीं जा रहा है। परिजनों ने अशोक को डॉक्टर से भी दिखाया है। अशोक को 104 डिग्री बुखार है। डॉक्टर ने अशोक को आराम की सलाह दी अौर दवाई भी दी गई है। परिजनों का कहना है कि 8 घंटे तबीयत सुधार होने का इंतजार करेंगे, नहीं तो फिर अस्पताल में भर्ती करवाएंगे। अशोक पुलिस पूछताछ से अभी भी डरा हुआ है। वह याद करके भी सिहर उठता है। 

अशोक की पत्नी ने बताया कि पुलिस ने अशोक को बहुत मारा और उल्टा लटका कर बेहद प्रताड़ित किया। उसके पति को बुरी तरह टॉर्चर करने के अलावा उसे नशा दिया गया और नशे में ही उससे जुर्म कुबूल करवाया गया।

अशोक की भाभी अनुराधा ने भी पुलिस की पूछताछ पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बर्बरता से मारपीट की। अशोक ने बताया है कि उसे पुलिस ने ये कहा था कि इस मर्डर की वजह से पूरे देश में दंगे हो रहे हैं। नेता टेंशन में है, इसलिए तू एक बार गुनाह कबूल कर ले। इसके बाद वे अपने आप बाहर निकाल देंगे। अनुराधा का कहना है कि अशोक ने बताया कि उसने तो टीचर के कहने पर बच्चे को उठाया था। उसे क्या पता था उसे ही आरोपी बना दिया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static