करनाल कोर्ट में पेशी के लिए आए आतंकी करीम टुंडा पर हमला

10/30/2017 5:23:43 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): पेशी पर आए आतंकी अब्दुल करीम टुंडा पर करनाल कोर्ट में हमला हो गया। टुंडा के साथ पेशी पर आए एक अन्दीय कैदी ने टुंडा से मारपीट की। उन्हें करनाल कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस मौजूद है। कड़े सुरक्षा में उन्हें यूपी ले जाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस टुंडा को करनाल कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। 

जानकारी के अनुसार टुंडा पर एक कैदी ने हमला किया था। उसी केस को लेकर उनकी आज कोर्ट में पेशी थी, जहां उन पर कोर्ट में मौजूद कैदी ने जानलेवा हमला किया। टुंडा को अगस्त 2013 में इंडिया-नेपाल बॉर्डर के नजदीक रक्सौल से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। टुंडा पर पानीपत, सोनीपत और रोहतक में हुए बम ब्लास्ट का आरोप है। इसके अलावा टुंडा का नाम 40 से ज्यादा बम ब्लास्ट और उनकी प्लानिंग में आया था।