सोनीपत में भी ''रेपिस्ट बाबा'' वीरेंद्र देव दीक्षित का आश्रम, प्रशासन ने दी दबिश

12/24/2017 4:21:17 PM

सोनीपत(पवन राठी): 'आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय' के नाम पर नाबालिग से लेकर अधेड़ उम्र की सैकड़ों महिलाओं को वर्षों बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आश्रम हरियाणा के सोनीपत में भी है। जहां पुलिस अौर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिमा सुमन पहुंची। उन्होंने आश्रम का दरवाजा खुलवाया। 

दरअसल दिल्ली स्थित आश्रम में सैंकड़ों महिलाअों के मिलने के बाद यहां भी कई लड़कियों के होने का संभावना है। जिसके तहत ये आश्रम खुलवाया गया। उल्लेखनीय है कि बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों में मालिश से लेकर कई आपत्तिजनक कृत्य लड़कियों से कराए जाते थे। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ  दिल्ली में यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस हर राज्य में उसके आश्रमों पर छापेमारी कर आश्रम रुपी पिंजरे में कैद लड़कियों अौर नहिलाअों को छुड़वा रही हैं।