बबीता फौगाट ने PM मोदी को दिया शादी का निमंत्रण

11/21/2019 11:20:56 AM

भिवानी: दंगल गर्ल, अर्जुन अवार्डी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान व भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का निमंत्रण दिया। बबीता फौगाट अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली।



प्रधानमंत्री मोदी ने बबीता व उनके मंगेतर विवेक सुहाग को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सन्नी देओल को भी बबीता ने शादी का कार्ड दिया है। बबीता फौगाट की शादी भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग से 1 दिसम्बर को होगी।  बुधवार को बबीता फौगाट अपना 30वां जन्मदिन भी मना रही हैं।



बता दे कि पहलवान बबीता फोगाट ने भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में वह पराजित हो गईं। महावीर सिंह ने बताया कि बबीता की शादी गांव में ही की जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। पहलवान बबीता राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड व रजत पदक जीत चुकी हैं। दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम में बबीता ने गोल्ड मेडल जीता था।

Isha