बबीता ने बताया क्यों छोड़ी खेल उपनिदेशक की नौकरी, क्या चुनाव लड़ने वाली हैं दंगल गर्ल?

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 10:42 PM (IST)

दादरी (नरेंद्र कुमार): दंगल गर्ल और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने एकाएक खेल उप निदेशक पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। बबीता ने इस्तीफा क्यों दिया इसका कारण उन्होंने पंजाब केसरी से फोन पर बातचीत करते हुए बताया। बबीता ने कहा कि खेल निदेशक पद मिलना उनके लिए सम्मान की बात है, लेकिन वो राजनीति में सक्रिय रूप से रहना चाहती हैं, जो इस पद पर रहते हुए संभव नहीं हो पा रहा था।  

बिहार या बरोदा से उपचुनाव लड़ने की अटकलों को विराम देते हुए बबीता ने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है और ना ही वो इसके लिए नौकरी छोड़ रही हैं। हां अगर पार्टी उनकी जिम्मेदारी लगाएगी तो वो पार्टी के लिए चुनाव प्रचार जरूर करेंगी। उन्होंने कहा कि वो बरोदा के साथ साथ बिहार में भी पार्टी के लिए प्रचार करने को तैयार हैं। वो राजनीति में सक्रिय रूप से रहना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static