सीएए को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दे मोदी सरकार: हुड्डा, कहा- भाजपा का जादू देश से खत्म

12/23/2019 11:25:29 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुई रैली के दौरान विपक्षी पार्टियों को कटघरे में खड़ा कर दिया और बड़े बड़े आरोप लगाए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन आरोपों पर पलटवार करते हुए हुए कहा कांग्रेस पार्टी हिंसा की पक्षधर नहीं है। यह पार्टी महात्मा गांधी द्वारा दिए गए अहिंसा के सिद्धांत से निकलकर बनी है। केंद्र सरकार को चाहिए कि आरोप लगाने के बजाय इस कानून के संबंध में लोगों के मन में जो भी संशय है उसका जवाब केंद्र सरकार दे।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों को हिंसा और आगजनी के लिए जिम्मेदार मान रही हैं। दिल्ली में हुई रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी विपक्षी पार्टियों पर आगजनी और हिंसा को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि वे नागरिकता संसोधन कानून को लेकर हुई हिंसा व आगजनी की घटना की निंदा करते हैं। हिंसा करना कांग्रेस पार्टी की संस्कृति नहीं है  क्योंकि यह पार्टी महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत से निकली हुई पार्टी है। साथ ही उन्होंने कहा की अन्य दलों पर आरोप लगाने की बजाए भारत सरकार लोगों के मन में इस कानून को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दे।

वहीं झारखंड के चुनावी नतीजों को लेकर हुड्डा ने कहा कि जिस तरह के नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे झारखंड में कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनना तय है।  साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा महाराष्ट्र और अब झारखंड के परिणामों नहीं है दिखा दिया है कि भाजपा का जादू देश से खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा भले ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल गया हो, लेकिन राज्यों के मुद्दे केंद्र के मुद्दों से अलग होते हैं और वह इन चुनावी नतीजों से तय हो गया है।

भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 5 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही। लेकिन इस दौरान बेरोजगारी व क्राइम के मामले में हरियाणा नंबर एक पर पहुंच गया है। यही नहीं 2012 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान हरियाणा में बेरोजगारी की दर हरियाणा में लगभग 3प्रतिशत थी। लेकिन अब वह बेरोजगारी की दर 28प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं उन्होंने दुष्यंत चौटाला को भी करारा जवाब देते हुए कहा कि वे बखूबी जानते हैं के विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें अपनी ड्यूटी किस तरह से निभानी है। दुष्यंत चौटाला केवल अपना काम देखें।

Shivam