कर्जा लो और घी पियो की नीति पर चल रही खट्टर सरकार- भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 06:02 PM (IST)

फरीद़ाबाद(अनिल) : विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में आज फरीदाबाद में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष का यह कार्यक्रम, एक कार्यक्रम ना होकर रैली के रूप में बदल गया जिसमें भारी संख्या में लोग अपने नेताओं को सुनने पहुंचे। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और पूर्व मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

हरियाणा सरकार कर्जा लो घी पियो नीति पर चल रही- भूपेंद्र हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यह केवल लोगों को बहकाने का काम करता है। उन्होने कहा कि प्रदेश में हुआ बिजली संकट सरकार की नाकामी का नतीजा है। हुड्डा ने कहा कि जनता समझ चुकी है।  इसीलिए जनता सरकार को उखाड़ने का मन बना चुकी है। हरियाणा सरकार कर्जा लो घी पियो नीति पर चल रही है। उन्होने कहा कि आप लोगों के चेहरे देखकर कह रहा हूं कि हरियाणा बदलाव की तरफ चल चुका है।

अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने बेरोजगारी, बिजली पूर्ति न कर पाने, सड़कें ठीक न करवा पाने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर जमकर प्रहार किया । उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन में 4 थर्मल पावर प्लांट लगाए गए, लेकिन भाजपा के साढे 7 साल के शासन में प्रदेश में एक भी नया पावर प्लांट नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो 15 मेगावाट का पावर प्लांट लगा था, उसमें 750 मेगावाट दिल्ली के हिस्से जबकि साढे 750 मेगावाट हरियाणा के हिस्से की थी। लेकिन सीएम खट्टर ने अपने हिस्से की बिजली सरप्लस बताते हुए गुजरात को बिल्कुल मुफ्त में दे दी। उदयभान ने कहा कि यह सब गुजरात में होने वाले आगामी चुनानों को लेकर किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता की फिक्र नहीं है। इसलिए भाजपा सरकार को त्यागपत्र दे देना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static