भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू, जींद उप चुनाव के लिए प्रत्यासी के नाम पर मंथन

1/3/2019 7:02:12 PM

दिल्ली(कमल कंसल): जींद उप चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंदीय मंत्री बिरेंद्र सिंह, कृष्ण पाल गुज्जर, कैबिनेट मंत्री राम बिलास शर्मा, अनिल विज, ओपी धनखंड सहित चुनाव समिति के सदस्य ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार इस बैठक में पार्टी के उम्मीदवार पर मुहर लगाने के लिए मंथन केिया जा रहा है। जींद विधानसभा उपचुनाव के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी बैठक में चर्चा जा रही है।बता दें कि इनेलो विधायक हरिचंद मिड्ढा की मौत के बाद जींद में सीट खाली हो गई थी। 

नए साल की शुरूआती माह में ही हरियाणा में भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा इस बार प्रदेश में लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है, जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 जनवरी को हिसार आएंगे। यहां हिसार, सिरसा और रोहतक लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का पाठ पढ़ाएंगे। 

kamal