रामलीला में भाजपा नेता कर रहे रासलीला, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, देखिए

10/6/2019 8:21:14 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल कस्बे में एक और जहां प्रदेश में आयोजित हो रही रामलीलाओं में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला का बखान किया जा रहा है। वहीं दूसरी और जाखल में श्री राम रेलवे रामलीला क्लब में एक भाजपा नेता ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। भाजपा नेता एवं जाखल नगर पालिका के वाईस चेयरमैन ने रामलीला की पावन स्टेज पर बार बालाओं के साथ अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए।



भाजपा नेता ने ये भी नहीं देखा कि इस रामलीला को देखने के लिए पूरे श्रद्धाभाव से महिलाएं भी आई थी। भाजपा नेता की इस रासलीला को देखकर महिलाओं ने भी सिर झुका लिया। वहीं भाजपा नेता की रामलीला की स्टेज पर ये रासलीला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग भाजपा नेता के इस कृत्य पर तरह तरह के ट्रोल कर रहे हैं। ये भाजपा नेता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का नजदीकी बताया जा रहा है।

Shivam