नेहरू-गांधी का नहीं ये मोदी का हिंदुस्तान है, इशारा मिले तो 1 घंटे में कर देंगे सफाया: बीजेपी MLA(VI

12/23/2019 7:22:11 PM

कैथल (सुखविन्द्र सैनी): नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में हरियाणा भाजपा के एक विधायक ने बयान देते हुए कहा कि ये मनमोहन सिंह का हिंदुस्तान नहीं है यह नेहरू और गांधी वाला हिंदुस्तान नहीं है, आज का हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी और अमित शाह का हिंदुस्तान है। विधायक ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी का इशारा हो गया तो 1 घंटे के अंदर सफाया कर दिया जाएगा।

दरअसल, हरियाणा के कैथल में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिक संशोधन बिल पड़ोसी देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के लिए है जो वहां के अत्याचार सहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम रहा है जो गलतियां नेहरू के समय में हुई थी उन्हें अब सुधारा जा रहा है, परंतु विपक्ष लोगों को गुमराह करके देश में दंगा करवाने व अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि इस बिल को जानने के लिए सबसे पहले इसको पढऩा होगा, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया व अन्य साधनों से लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इस बीच अपने संबोधन में कैथल के विधायक लीलाराम ने कहा कि यह मनमोहन सिंह का हिंदुस्तान नहीं है, यह नेहरू और गांधी वाला हिंदुस्तान नहीं है, आज का हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी का आज हिंदुस्तान है अमित शाह का है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से टीवी के माध्यम से कुछ टुच्चे लोग धमकियां देते हैं अगर नरेंद्र मोदी का इशारा हो गया तो 1 घंटे के अंदर सफाया कर दिया जाएगा।

Shivam