हरियाणा के चुनावी मैदान में उतरेंगे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, सांसद सन्नी देओल करेंगे प्रचार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 11:06 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा को बड़ी गंभीरता से लिए हुए है। अब तक भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गजों में पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आए और भाजपा के राष्ट्रीय मुद्दों का गुणगान किया। वहीं अब इस चुनावी समर में भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और लोकसभा सांसद व बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल को चुनाव प्रचार की ड्यूटी में लगा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के चुनाव प्रचार के चलते टोहाना में रोड शो करेंगे। यह रोड शो रतिया रोड पर सीआईए स्टाफ से लेकर लकड़ मार्किट के बीच होगी। वहीं कल यानि 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित होटल सिप एन्ड डाईन में प्रेस कांफ्रेस करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static