दोस्त से मिलने जा रहे थे लड़का और लड़की, मौत ने लगा लिया गले

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 05:53 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): बीती रात दिल्ली-करनाल हाईवे पर लड़का-लड़की की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे दोनों दिल्ली से करनाल अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे। पर उन्हें नहीं पता था कि उनकी मुलाकात मौत से हो जाएगी। देर रात करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर मधुबन के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य सदमे में हैं। फिलहाल उनके शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

PunjabKesari

उनके परिजनों के साथ आए विनोद ने बताया कि, वे दोनों दिल्ली स्थित प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वे कल रात दिल्ली से करनाल स्कूटी पर आ रहे थे। जहां उनकी दुर्घटना में मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही वह परिजनों के साथ आए हुए हैं। उन्होंने लड़के का नाम सिद्धार्थ और लड़की का नाम हिना बताया है।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि, हादसे के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम करनाल के कल्पना चावला हॉस्पिटल में करवाया गया। जिसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें शव सौंप दिया गया। दोनों दिवाली की रात करनाल में किसी दोस्त के पास आ रहे थे। जी टी रोड पर किसी अज्ञात तेज रफ़्तार बड़े वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static