सोनीपत गैंगरेप मामला: बहन की दरिंदगी को भूल भाई ने मां समान महिला से किया दुष्कर्म

7/1/2017 9:52:15 AM

सोनीपत:सोनीपत के बहुचर्चित निर्भया मामले को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि उसी मृतक युवती के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप किसी युवती ने नहीं बल्कि एक विधवा महिला ने लगाए हैं, जोकि आरोपी की मां की सहेली बताई जा रही है। शहर की रहने वाली 40 वर्षीय विधवा महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसकी सहेली का बेटा घर में आया और उससे रेप किया।

इतना ही नहीं आरोपी उसका मोबाइल व कानों की बालियां भी छीन ले गया। सिटी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सैक्टर-23 चौकी पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म व लूट का मामला दर्ज किया है। बता दें कि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है उसकी बहन की अपहरण के बाद रोहतक में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या हो चुकी है। प्रदेश के मंत्रियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक युवती के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे थे।