सीएम के ऐलान के बाद भी CBI को नहीं भेजे गए हुड्डा के खिलाफ जांच के 2 मामले

punjabkesari.in Tuesday, Apr 03, 2018 - 09:01 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ 2 नए मामलों की सी.बी.आई. जांच करवाने का ऐलान विधानसभा में किया था, लेकिन अभी तक हरियाणा सरकार ने यह दोनों मामले सी.बी.आई. जांच के लिए नहीं भेजे हैं। हरियाणा के गृह सचिव एस.एस. प्रसाद ने बताया कि यह दोनों मामले सी.बी.आई. को भेजे जाने की जानकारी उन्हें नहीं है।  

उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार ने रोहतक के गढ़ी सांपला के आसपास आई.एम.टी. के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया था। इसी तरह सोनीपत के खरखौदा में आई.एम.टी. के लिए ही 3 गांवों की करीब 700 एकड़ जमीनें ली गई थी। अगर मुख्यमंत्री मनोहरलाल विधानसभा में की घोषणा अनुसार यह 2 मामले सी.बी.आई को भेजती है तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सी.बी.आई. की 6 जांच की घेराबंदी में दिखाई देंगे। 

इसके अलावा उनके खिलाफ  कुछ विजीलैंस जांच भी चल रही है। सरकार ने ए.जे.एल. प्लॉट आवंटन मामला, पंचकूला में इंडस्ट्रीयल प्लॉट आवंटन मामला और मानेसर में जमीन अधिग्रहण घोटालों की जांच सी.बी.आई. को सौंपी थी। एक अन्य जांच रैक्सिल दवा खरीद से संबंधित है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static