SSR Case: सुशांत के जीजा ओपी सिंह के घर पिता केके सिंह के बयान लेगी CBI

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 04:54 PM (IST)

फरीदाबाद (पूजा): बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई आज सुशांत सिंह राजपूत के जीजा एवं फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के निवास पर पिता केके सिंह के बयान लेने पहुंचेगी। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। 

बता दें 14 जून 2020 को मुंबई में सुशांत ने सुसाइड कर लिया था। हालांकि, उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था। पुलिस जांच में उनके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई थी। 25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

सिंह ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही है। इस  मामले में सीबीआई ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को आरोपी बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static