चाइनीज डोर से कटी युवक की गर्दन, लगे 12 टांके

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2017 - 09:37 AM (IST)

करनाल (सरोए):चाइनीज डोर की चपेट में आकर घोघड़ीपुर के रहने वाला टिन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत ही अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसे करीब 10 से 12 टांके लगे। अब घायल की स्थिति में काफी सुधार है। घोघड़ीपुर निवासी टिन्नू बाइक से कही जा रहा था कि अचानक पतंग की डोर उसके गले को छू गई जिससे उसकी गर्दन काफी कट गई। चाइनीज डोर कपड़ों को चीरती हुई गर्दन तक पहुंच गई। आसपास के लोगों ने टिन्नू को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका उपचार शुरू किया। 
अर्पणा अस्पताल के संचालक डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि उनके पास एक युवक लाया गया, जिसकी गर्दन चाइनीज डोर से बुरी तरह से कटी हुई थी, अगर उसे तुरंत ही इलाज नहीं मिलता तो स्थिति काफी नाजुक हो जाती।  करीब 10 से 12 टांके लगाए हैं। अब युवक खतरे से बाहर हैं। उन्होंने प्रशासन से चाइनीज डोर बेचने वालों पर सख्ती करने की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static