सीएम का एक और विवादित बयान- मंगल पांडेय की वजह से 90 साल देरी से मिली आजादी

8/11/2019 3:25:18 PM

चरखी दादरी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कश्मीर मामले के बाद एक और विवादित बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने इतिहास की बात दोहराते हुए कहा है कि मंडल पांडेय की वजह से देश को आजादी मिलने में 90 साल की देरी हुई है। अगर मंडल पांडेय नहीं होता तो देश 1857 में ही आजाद हो जाता।

दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को चरखी दादरी में शहीदों के नमन कार्यक्रम में मंच से संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि 10 मई 1857 के दौरान देश के युवाओं ने आजादी दिलवाने के लिए अंडरग्राउंड नीति बनाकर बदलाव के लिए संघर्ष की घोषणा की थी। मगर मंडल पांडेय ने अपने जोश के चलते 29 अपै्रल को ही संघर्ष का बिगुल बजा दिया।

मंगल पांडेय ने अपने साथियों की रणनीति की बजाए जोश में आकर अंग्रेजों पर गोलियांं चला दी थी। जिसके कारण आजादी के संघर्ष का पूरा प्लान फेल हो गया था। अगर मंगल पांडेय उस समय जोश में नहीं आए होते तो हमें 90 साल पूर्व ही आजादी मिल जाती।

Shivam