पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कल भारत बन्द: कांग्रेस (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 05:04 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद भी तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी को लेकर कल कांग्रेस ने भारत का ऐलान किया है। रोहतक पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल बढ़ा कर 11 लाख करोड़ रुपए का मुनाफे ले चुकी है और उसका हिसाब सरकार जनता को दे और ये भी बताए कि ये पैसा कहां पर विकास कार्यों में खर्च किया है।

PunjabKesari

तंवर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद भी देश मे पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेल से हुए 11 लाख करोड़ रुपए के मुनाफे का हिसाब भी बीजेपी को देना होगा उन्होंने कहा कि सरकार एक्साइज और वैट घटा कर पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी लाए।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जनता चार साल से परेशानी झेल रही है और कल बंद के दौरान कुछ परेशानी और झेल ले। उन्होंने राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस झूठ फैलना अपना कर्म मानते है। नागफ निगम चुनाव पर अशोक तंवर ने कहा कि निगम चुनाव कांग्रेस चुनाव चिन्ह पर ही लड़ा जाएगा और एक कमेटी बनेगी जो टिकटो का बंटवारा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static