बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का विरोध, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

7/7/2021 8:07:24 PM

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक अरोड़ा की अगुवाई में कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंका और राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस मौके पर लाडवा के विधायक मेवा सिंह भी मौजूद रहे कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। खाद्य पदार्थों जैसे दाल, तेल, रसोई गैस व अन्य घरेलू सामान सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों तथा पेट्रोल/डीजल की कीमतों में वृद्धि होने से आमजन में रोष

News Editor

Rahul Rana