अब हिमाचल चुनाव में EVM पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूर्व सीएम ने कहा- मशीन से चुनाव फुलप्रूफ नहीं हुए

11/11/2017 8:40:57 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हिमाचल चुनावों में ईवीएम के साथ टेम्परिंग की गई है। कांग्रेस नेता हुड्डा ने आरोप लगाया है कि ईवीएम मशीन से चुनाव फूलप्रूफ नहीं हुए।

इस दौरान उन्होंने प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए प्रदूषण कम करने के लिए उपाय करने चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश किसानों के मुद्दे पर सरकार घेरते हुए कहा कि जिस तहत भाजपा ने महाराष्ट्र में किसानों के कर्ज माफ किए हैं। उसी तरह हरियाणा सरकार को किसानों के कर्ज माफ करने के उपाय करने चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने 26 नवंबर को होने वाली जाटों की रैली में शामिल न होने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जाटों की मांगों के पक्ष सरकार कोई फैसला ले लेती तो इतना बखेड़ा नहीं होता। इसके अलावा राज्य में बढ़ते डेंगू के प्रकोप सरकार ने कहा कि सरकार इसकी रोकथाम करने में विफल रही है, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री मानने को तैयार नहीं है कि राज्य में एेसे भी कोई समस्या है। 

राजनीति में 99 फीसदी भ्रष्ट लोगों के रामदेव के बयान पर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेरे मित्र के पास कोई भ्रष्टाचार मापने का कोई पैमाना होगा। तभी उन्होंने एेसी बात कही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति और व्यापार में हरेक प्रकार के लोग हैं। जीएसटी के टैक्स स्लैब को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बारबार किए जा रहे बदलाव पर कहा कि मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे जीएसटी को लागू कर दिया है। एेसे में अब बार टैक्स की दरों को एक अंतराल के बाद घटा बढ़ा रही है।