बदली दशहरे की छुट्टी की तारीख, हरियाणा सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

10/15/2018 5:39:01 PM

चंडीगढ़ (धरणी): सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली दशहरे की छुट्टी की तारीख में हरियाणा सरकार ने बदलाव किया है। इससे संबंधित हरियाणा सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अभी तक दशहरा त्योहार की छुट्टी जो 18 अक्टूबर दिन गुरुवार को निर्धारित की गई थी, बदल कर 19 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कर दी गई है।



हरियाणा सरकार की चीफ सेक्रेटरी डीएस ढेसी के कार्यालय से जारी इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यह सूचना हरियाणा प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों, सरकारी दफ्तरों व शिक्षण संस्थानों के लिए है।

Shivam