नवीन जयहिंद और स्वाति का तलाक, ट्वीट कर लिखा- परियों की कहानियों वाले दिन हुए खत्म

2/19/2020 11:17:12 AM

नई दिल्ली(कमल)- दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।  उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है।


स्वाति ने कहा कि उनकी परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी। 


स्वाति ने ट्वीट किया, 'जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा कहानी भी खत्म हो गईं। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया। कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी।' उन्होंने आगे लिखा, 'हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत दें।' 


 

 

Isha