डॉक्टर्स का खुलासा: सेक्स एडिक्ट है डेरा प्रमुख राम रहीम

9/11/2017 2:10:40 PM

सिरसा: दो साध्वियों से बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है।  रोहतक जेल में राम रहीम की जांच करने आए डॉक्टरों की टीम का कहना है कि वह सेक्स एडिक्ट है। इसी वजह से जेल में उसकी स्थिति खराब हो रही है। वह लगातार बेचैन रहता है और उसकी नींद नहीं आती है। डॉक्टर ने कहा कि उनका इलाज किया जा सकता है, लेकिन अगर देरी की गई तो समस्या बड़ी हो सकती है।

वहीं इससे पहले गुरमीत सिंह ने सीबीआई कोर्ट के सामने दुष्कर्म के मामले में खुद को बेदाग साबित करने के लिए कई पैंतरे आजमाए थे। उसने खुद को कोर्ट में नपुंसक बताते हुए कहा था कि वो शारीरिक अक्षमता के कारण सेक्स नहीं कर सकते।
सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लेता था सेक्स टॉनिक 50 साल की उम्र में राम रहीम की रंगीनियत के चर्चे हैं, वो कपड़े रंगीन पहनता था और दिल से भी रंगीन था। पूर्व डेरा प्रेमी गुरदास सिंह टूर ने भी दावा किया था कि राम रहीम ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से लाई गई सेक्स टॉनिक का सेवन करता है।