सामने आई हनीप्रीत की शादी की अनदेखी तस्वीरें

9/23/2017 12:17:42 PM

नई दिल्ली (बयूरो): डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में लगभग एक महीना बीत जाने के बावजूद हरियाणा पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर हनीप्रीत की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। 

हनीप्रीत की शादी की इन तस्वीरों में राम रहीम भी दिखाई दे रहा है और हनीप्रीत उसके आगे हाथ जोड़ कर बैठी है। हालांकि हनीप्रीत के पति गुप्‍ता ने राम रहीम पर हनीप्रीत के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया था। 

हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की शादी 14 फरवरी, 1999 को हुई थी। यह शादी डेरा प्रमुख राम रहीम ने ही कराई थी। ये भी खबरें आती रही हैं कि राम रहीम ने कभी भी विश्वास को हनीप्रीत के साथ संबंध बनाने नहीं दिया गया।

हनीप्रीत के तलाकशुदा पति विश्वास गुप्ता ने उसकी पूर्व पत्नी और राम रहीम के बीच संबंधों को लेकर आज कई खुलासे किए हैं। विश्वास ने प्रैक कॉन्फ्रैंस में कहा कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच काफी समय से घनिष्ठ संबंध थे। उन्होंने आरोप भी लगाया कि हनीप्रीत सिर्फ नाम के लिए उनकी पत्नी थी और वह हमेशा राम रहीम के साथ ही रहती थी।