जेल में राम रहीम कर रहा है 'हनी-हनी', ढूंढ निकाला मिलने का रास्ता

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 12:10 PM (IST)

नई दिल्ली: राम रहीम को 25 अगस्त को साध्वियों के साथ बलात्कार के दोषी ठहराए जाने के बाद से उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत गायब है। पुलिस हनीप्रीत के गिरफ्तार करने के लिए पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में खाक छान रही है। वहीं अब खबरें यह भी आ रही हैं राम रहीम फोन पर हनीप्रीत से बात करना चाहता है। राम रहीम ने जेल अधिकारियों को हनीप्रीत का नंबर दिया है ताकि उसकी बात हो सके। इसके साथ ही ने राम रहीम ने जेल प्रशासन को 10 लोगों की लिस्ट सौंपी है, जो उससे मिलने के लिए आएंगे। इस लिस्ट में हनीप्रीत का नाम सबसे पहले लिखा है। इसके बाद उसने अपनी दोनों बेटियों और दामाद, बेटा और बहू और डेरे की देखभाल करने वाले कुछ प्रमुख लोगों का नाम है।

हनीप्रीत ने रची थी राम रहीम को भगाने की साजिश
हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसने भगाने की साजिश रची थी। पुलिस ने अपनी जांच के बाद दावा किया है कि हनीप्रीत, राम रहीम को भगाने के लिए पंचकूला में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने वाली थी। साजिश के तहत हिंसा फैला कर वो राम रहीम को भगाने का प्लान कर रही थी। सजा के बाद राम रहीम को जेल ले जाते समय हनीप्रीत उसके साथ थी और उसके पास एक लाल बैग था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static