हरियाणा मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के बीच हुआ बंटवारा, दुष्यंत को मिले 11 विभाग

11/13/2019 9:38:32 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में भाजपा व जजपा के गठबंधन की सरकार बनने के बनने के बाद अब विभागों का बंटवारा भी हो गया है। जिसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को 11 विभाग दिए गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इन 11 विभागों के अलावा अन्य सभी विभागों के कार्यभार दिया गया है। यह बंटवारा हरियाणा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच किया गया है।

दुष्यंत को मिलने वाले विभाग-

  1. राजस्व और आपदा प्रबंधन
  2. एक्साइज एंड टैक्सेशन
  3. विकास और पंचायतें
  4. उद्योग और वाणिज्य
  5. सार्वजनिक निर्माण (बी और आर)
  6. खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले
  7. श्रम और रोजगार
  8. नागर विमानन
  9. पुरातत्व और संग्रहालय
  10. पुनर्वास
  11. समेकन

Shivam