Watch Video:फेसबुक ने खोली बेवफा पति की पोल!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 04:31 PM (IST)

यमुनानगर:4 शादियां करने वाले मनोज कुमार का उन्हीं की पत्नियों ने भंडाफोड़ कर दिया। दरअसल हुआ यूं कि 2 बीवियां अनु और बबीता आपस में फेसबुक के जरिए बातचीत करती थीं। लिहाजा संपर्क में आते ही दोनों एक-दूसरे के घर जा पहुंची और पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों बीवियों को एक साथ देखते ही वह दीवार फांदकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मनोज 2 बीवियों को भूलकर 2 के साथ रह रहा था। मनोज यमुनानगर के जगाधरी का रहने वाला है। 
PunjabKesari
कुछ इस तरह पत्नियों को देता था धोखा
आरोप है कि रीटा और प्रियंका (बदले हुए नाम) को भूल चुके मनोज कुमार ने अनु और बबीता के साथ रहना शुरू कर दिया था। उसने अनु के साथ कैंट के बब्याल में एक मकान किराए पर लिया हुआ था। वहीं बबीता के साथ सैक्टर 7 में रह रहा था। एक तरफ मनोज जेल में नाइट ड्यूटी की बात कहकर दिन में बबीता के साथ रह रहा था। वहीं दूसरी तरफ दिन में पंचकूला में जॉब की बात कहकर रात को अनु के साथ रहता था।
PunjabKesari
फेसबुक पर हुआ खुलासा  
बबीता को अपने पति मनोज की हरकतों पर शक था। बबीता ने कहा, उसे बताया गया था कि मनोज की पहले किसी अनु नाम की लड़की से शादी हो रखी है और उसने उसे तलाक दे रखा है। परन्तु अब भी वह मिलता था, यह उसे नहीं पता था। उसने कहा कि एक दिन अनु की बहन ने बबीता के जानकार को फेसबुक पर मनोज और अनु के फोटो भेजे। फिर वह फोटो बबीता तक पहुंचे, जिसे देखते ही वह हैरान रह गई। रीटा, अनु और बाद में प्रियंका की जिंदगी बर्बाद करने के बाद मनोज ने सावन गुप्ता बनकर बबीता से धोखा किया। हालांकि बबीता पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद घर बसाने के लिए शादी का फैसला लिया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static