राम रहीम की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के पांच कमांडो बर्खास्त

8/31/2017 1:39:23 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी): डेरा प्रमुख राम रहीम की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के पांचों कमांडों को बर्खास्त कर दिया गया है। पंचकूला स्थित सी.बी.आई. की विशेष अदालत परिसर में इन कमांडो ने दो दो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर राम रहीम को भगाने का प्रयास किया था। पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में इस संदर्भ में केस भी दर्ज किया है।

राज्य सरकार की अौर से तीन कमांडो को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है अौर बाकी बचे दो कमांडो को अब बर्खास्त किया गया है। सी.बी.आई. जज ने जब राम रहीम को रेप का दोषी ठहरा दिया तो पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की गाड़ी में उसे कोर्ट परिसर से कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में मेडिकल के लिए ले जाना था। इसी दौरान उसके साथ आए सरकारी व प्राइवेट कमांडो ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ झगड़ा किया था अौर इनकी संख्या सात थी।