यह बहाना बनाकर राम रहीम से अपनी इज्जत बचाती थी साध्वियां!

9/13/2017 1:15:17 PM

सिरसा: साध्वी रेप केस मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा में साध्वी रही महिला ने बताया कि राम रहीम हर रोज नई-नई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था, जिसे डेरे की साध्वियां ‘पिताजी की माफी’ कहती थी। राम रहीम मनपसंद लड़कियों को रोज रात 11 बजे अपनी गुफा में बुलाता था पीड़िता ने बताया कि वह भी गुफा में गई थी लेकिन पीरियड्स का बहाना बनाकर उसके चंगुल से निकल आई थी।

लड़कियों को धमकाता था राम रहीम
डेरा की पूर्व साध्वी ने बताया कि बुलाने पर लड़कियां चली तो जाती थी लेकिन वापस आने पर मजबूरी की वजह से कुछ बोल नहीं पाती थी। गुफा के अंदर जाने वाली लड़कियों को डराया जाता था कि अगर उन्होंने राम रहीम की इच्छा पूरी नहीं की तो उनके भाई को मार दिया जाएगा। पूर्व साध्वी ने बताया कि एक रात उसे भी राम रहीम की गुफा में भेजा गया उसे कहा गया था कि ‘पिताजी को माफी’ देनी है। अंदर जाने पर उसे राम रहीम के मंसूबों का पता चला। इसके बाद उसने राम रहीम से कहा कि उसे पीरियड्स हो रहे हैं। 

जाम पिलाकर लड़कियों को किया जाता था वश में 
साध्वी के अनुसार राम रहीम का शिकार होने से बचने के लिए साध्वियां अक्सर पीरियड्स का बहाना बनाती थी। वह 1999 से 2002 के बीच डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रही थी। राम रहीम एक विशेष तरह का जाम पिलाकर लड़कियों को अपने वश में कर लेता था। जाम पीने के बाद सब पिताजी के ही हो जाते थे और दूसरी तरफ कोई नहीं जा पाता था।