प्यार अंधा होता है, इस मुस्लिम लड़की ने कहावत की साबित

12/26/2016 1:40:15 PM

फतेहाबाद: किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है। मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। यही बात आज मुस्लिम लड़की ने साबित कर दी। 

दरअसल हुआ यूं कि जम्‍मू-कश्‍मीर से शॉल बेचने फतेहबाद आए एक मुस्लिम परिवार की युवती को एक हिंदू लड़के रिशू से प्‍यार हो गया। धीरे-धीरे ये प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने पंचकूला के मंदिर में शादी कर ली। 

दुख की बात तो यह है कि अब लड़की को अपने परिवार वालों से जान का खतरा है। दोनों ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट ने फतेहाबाद पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों यहां एस.पी. कार्यालय में पहुंचे। पुलिस ने दोनों को सेफ हाऊस भेज दिया है। दूसरी ओर, शादी की सूचना के बाद से लड़की के परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल है।

युवक रिशू ने बताया कि यहां किराए पर रह रहे लड़की के परिवार के साथ अच्छे संबंध बन गए और घर आना-जाना था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, जिसके बाद शादी का फैसला लिया।

फतेहाबाद के एस.पी. ओपी नरवाल ने बताया कि लड़की ने बताया कि उनका परिवार पिछले साल भी यहां गर्म कपड़े बेचने के लिए आया था। शादी करने वाले युवक व युवती को कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दे दी गई है। दोनों के कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे। दोनों के परिवारों को भी समझा दिया गया है कि वे कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करें। अगर एेसा किया तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।