दीपावली से पहले दिल्ली के बाद हरियाणा ने भी पटाखों पर लगाया बैन, 14 जिलों में नहीं होगी आतिशबाजी

10/31/2021 12:57:07 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के 14 जिलों में दीपावली पर आतिशबाजी नहीं हो सकेगी। चरखी दादरी, भिवानी, गुड़गांव, फरीदाबाद, झज्जर, जींद, करनाल , महेन्द्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत , रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत में पटाखों को पूर्ण रूप से बैन कर दिया गया है। बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए सरकार द्वारा ये फैसला लिया गया है।

बता दें कि हरियाणा से पहले, पिछले महीने दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के इस्तेमाल, बिक्री और स्टोरेज पर बैन लगाया था। प्रदूषण का लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंचने की चिंता के बीच यह कदम उठाया था। इसके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स भी पटाखों की किसी भी तरह से बिक्री नहीं हो पाएगी।

पिछली बार भी लगाया था प्रतिबंध 
बता दें कि पिछली बार दीवाली से कुछ दिन पहले पटाखों की बिक्री और चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ये प्रतिबंध प्रशासन इस बार भी जारी रखेगा। हालांकि दोनों राज्यों दिल्ली व हरियाणा की सरकारों ने प्रतिबंध लगाया है। 



पंजाब ने भी लगाया बैन
गौर रहे कि पंजाब सरकार ने भी प्रदूषण से बचाव के लिए दिवाली और गुरुपर्व पर पटाखों के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दिवाली और गुरुपर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखों को ही चलाने की इजाजत होगी। 



(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Isha