हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार के बेटे का निधन, वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि (Pics)

3/21/2017 12:46:19 PM

पानीपत (अनिल कुमार):हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार के बेटे सुनील पवार का ह्रदय गति रुकने से देहांत हो गया हैं। सुनील पवार 34 साल के थे। दुख की बात तो यह है कि सुबह करीब 3 बजे सुनील पवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुनील पवार का दाह संस्कार मतलौडा शमशान घाट में किया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सी.पी.एस. श्याम सिंह राणा, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं समेत हजारों लोगों ने सुनील पवार को अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि प्रधान की। 

सबके चहेते माने जाते थे सुनील पवार
सुनील पवार मृदुल स्वभाव और सभी से मेलजोल रखने की प्रवृत्ति के चलते पूरे क्षेत्र में सबके चहेते माने जाते थे।