हरियाणा में कोरोना को आज मिली मात, रिकवरी रेट में 1.56% की बढ़ोत्तरी, देखिए अपने जिले की रिपोर्ट

6/25/2020 7:56:01 PM

डेस्क: हरियाणा में वीरवार के दिन कोरोना को मात मिली है, इसके बावजूद कोरोना आज भी अपनी प्रचंडता का कहर दिखा गया। जहां आज 24 घंटे के अंदर 453 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, वहीं 10 मौतों के साथ यह आंकड़ा 198 तक पहुंच गया और 455 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना मामलों का डबलिंग रेट 12 से बढ़कर आज 13 दिन का हो गया, जो एक तरह से राहत की बात है।

प्रदेश में कुल 12463 कोरोना संक्रमित में 4885 केस अब भी सक्रिय हैं, यह संख्या बीते दिन से 12 कम है। वहीं अब तक 198 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से 73 मौतें केवल कोरोना वायरस के कारण हुई हैं, अन्य 125 मौतें ऐसी हैं, जिन मरीजों के कोरोना के संक्रमण दूसरी गंभीर बीमारियां थी।

हरियाणा में कोरोना रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है, रिकवरी रेट बीते दिन 57.66 प्रतिशत था, जो आज 59.22 प्रतिशत हो गया। प्रदेश में अबतक 7380 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में 64 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है, इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 48 मरीज व वेंटीलेटर पर 16 मरीज हैं।
 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (25 जून, शाम)-

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय
गुरुग्राम 89 4851 3041[164] 76[1] 1734
फरीदाबाद 143 2940 1497[191] 68[3] 1375
सोनीपत 105 1059 574 15[4] 470
रोहतक 7 488 405 7 76
अंबाला 3 302 193[11] 3 106
पलवल 10 290 203[13] 2 85
भिवानी 15 331 105[9] 3 223
करनाल 26 262 162[8] 4[1] 96
हिसार 8 214 120[19] 1 93
महेन्द्रगढ़ 0 201 147[3] 0 54
झज्जर 9 217 136[4] 3 78
रेवाड़ी 3 221 82 4 135
नूंह 1 161 136[8] 0 25
पानीपत 15 152 107[9] 7[1] 38
कुरुक्षेत्र 0 112 66 0 46
फतेहाबाद 4 98 78[11] 0 20
पंचकूला 4 103 50 0 53
जींद 0 96 36 4 56
सिरसा 3 93 73[3] 0 20
यमुनानगर 0 90 50 0 40
कैथल 8 78 54[2] 0 24
चरखी दादरी 0 69 45 1 23
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 6 0 15
कुल- 453 12463 7380[455] 198[10] 4885


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

Shivam