हरियाणा में आज मौतों के आंकड़े के साथ रिकवरी रेट में भी बढ़ोत्तरी, देखिए अपने जिले की कोरोना रिपोर्ट

6/26/2020 7:40:31 PM

डेस्क: हरियाणा में शुक्रवार के दिन कोरोना से जुड़े हर आंकड़े में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कोरोना से जुड़ा अगर कोई आंकड़ा नीचे की तरफ गया है तो वह आंकड़ा सक्रिय मामलों का है, लेकिन जिस प्रकार से रोजाना नए मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे सक्रिय मामलों के कम होने को राहत नहीं समझा जा सकता। बीते 24 घंटे के अंदर 421 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, वहीं 13 मौतों के साथ यह आंकड़ा 211 तक पहुंच गया और 636 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवरी रेट आज 62.22 प्रतिशत पर पहुंचा है।

प्रदेश में कुल 12884 कोरोना संक्रमित में 4657 केस अब भी सक्रिय हैं, यह संख्या बीते दिन से 12 कम है। वहीं अब तक 211 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से 79 मौतें केवल कोरोना वायरस के कारण हुई हैं, अन्य 132 मौतें ऐसी हैं, जिन मरीजों के कोरोना के संक्रमण दूसरी गंभीर बीमारियां थी। प्रदेश में अबतक 8016 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में 64 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है, इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 49 मरीज व वेंटीलेटर पर 15 मरीज हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (25 जून, शाम)-

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय
गुरुग्राम 93 4944 3267[226] 81[5] 1596
फरीदाबाद 194 3134 1735[238] 70[2] 1329
सोनीपत 35 1094 665[91] 15 414
रोहतक 15 503 405 7 91
अंबाला 7 309 220[27] 3 86
पलवल 8 298 211[8] 2 85
भिवानी 24 355 107[2] 3 245
करनाल 7 269 162 5[1] 102
हिसार 0 214 120 6[5] 88
महेन्द्रगढ़ 10 211 152[5] 0 59
झज्जर 9 226 143[7] 3 80
रेवाड़ी 0 221 82 4 135
नूंह 6 167 139[3] 0 28
पानीपत 0 152 107 7 38
कुरुक्षेत्र 1 113 78[12] 0 35
फतेहाबाद 0 98 78 0 20
पंचकूला 2 105 50 0 55
जींद 4 100 36 4 60
सिरसा 1 94 76[3] 0 18
यमुनानगर 5 95 64[14] 0 31
कैथल 0 78 54 0 24
चरखी दादरी 0 69 45 1 23
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 6 0 15
कुल- 421 12884 8016[636] 211[13] 4657


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

Shivam