हरियाणा में फिर बढ़ गई सक्रिय मामलों की संख्या, देखिए अपने जिले की कोरोना रिपोर्ट
6/27/2020 8:20:19 PM
डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस के ग्राफ में उतार चढ़ाव प्रतिदिन जारी है। रोजाना नए मामलों के साथ एक ओर मरीज ठीक हो रहे हैं तो, वहीं कुछ मरीज दुर्भाग्यवश मौत का ग्रास बन रहे हैं। हरियाणा में पिछले 4 दिनों में 40 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, हालांकि इन चार दिनों में आज मृतकों की संख्या 7 रही, जिससे प्रदेश में कुल 218 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जहां बीते दिन सक्रिय मामलों का आंकड़ा नीचे की तरफ पहुंचा था वहीं आज इसमें 80 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई है।
बीते 24 घंटे के अंदर 543 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, वहीं 7 मौतों के साथ यह आंकड़ा 218 तक पहुंच गया और 456 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवरी रेट आज 63.10 प्रतिशत पर पहुंचा है। प्रदेश में कुल 13427 कोरोना संक्रमित में 4737 केस सक्रिय हैं, यह संख्या बीते दिन से 80 ज्यादा है। 218 मौतों में 84 मौतें केवल कोरोना वायरस के कारण हुई हैं, अन्य 134 मृतकों में कोविड 19 के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां थी। प्रदेश में अबतक 8472 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में 71 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है, इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 56 मरीज व वेंटीलेटर पर 15 मरीज हैं।
देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (27 जून, शाम)-
जिला | नए | कुल | ठीक | मौतें | सक्रिय |
गुरुग्राम | 126 | 5070 | 3469[202] | 83[2] | 1518 |
फरीदाबाद | 191 | 3325 | 1829[94] | 71[1] | 1425 |
सोनीपत | 63 | 1157 | 700[35] | 16[1] | 441 |
रोहतक | 24 | 527 | 466[61] | 7 | 54 |
अंबाला | 0 | 309 | 220 | 3 | 86 |
पलवल | 0 | 298 | 211 | 2 | 85 |
भिवानी | 52 | 407 | 117[10] | 3 | 287 |
करनाल | 4 | 273 | 175[13] | 6[1] | 92 |
हिसार | 0 | 214 | 120 | 6 | 88 |
महेन्द्रगढ़ | 26 | 237 | 163[11] | 0 | 74 |
झज्जर | 9 | 235 | 150[7] | 4[1] | 81 |
रेवाड़ी | 14 | 235 | 82 | 5[1] | 148 |
नूंह | 10 | 177 | 146[7] | 0 | 31 |
पानीपत | 14 | 166 | 107 | 7 | 52 |
कुरुक्षेत्र | 0 | 113 | 78 | 0 | 35 |
फतेहाबाद | 1 | 99 | 86[8] | 0 | 13 |
पंचकूला | 3 | 108 | 52[2] | 0 | 56 |
जींद | 0 | 100 | 36 | 4 | 60 |
सिरसा | 3 | 97 | 76 | 0 | 21 |
यमुनानगर | 3 | 98 | 70[6] | 0 | 28 |
कैथल | 0 | 78 | 54 | 0 | 24 |
चरखी दादरी | 0 | 69 | 45 | 1 | 23 |
विदेशी (इटालियन) |
0 | 14 | 14 | 0 | 0 |
USA से लौटे हरियाणवी |
0 | 21 | 6 | 0 | 15 |
कुल- | 543 | 13427 | 8472[456] | 218[7] | 4737 |
(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)