मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को हरियाणा सरकार देगी ये बड़ा तोहफा

11/21/2017 12:54:32 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को हरियाणा सरकार बेटी बचाअो, बेटी पढ़ाअो अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार को मानुषी के देश लौटने का इंतजार है। मानुषी के आने पर सरकार की अौर से स्वागत समारोह होगा अौर बेटी पढ़ाअो की ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए सहमति ली जाएगी। यदि मानुषी तैयार हो जाती है तो सरकार आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके अलावा भी महिला उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों से यदि मानुषी जुड़ना चाहती है तो सरकार उससे भी उसको जोड़ सकती है। 

इसकी जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कविता जैन के पति अौर बेटी बचाअो, बेटी पढ़ाअो अभियान के संयोजक राजीव जैन को सौंपी गई है। सरकार मानुषी को इसलिए भी ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है क्योंकि इससे अभिनय अौर खेल के अलावा मॉडलिंग जगत से जुड़ी बेटी के जुड़ने से लोगों की सोच पर असर पड़ सकता है। 

बेटी बचाअो, बेटी पढ़ाअो अभियान की पहले से ही दो ब्रांड एंबेसडर हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अौर अोलंपिक की पहली महिला मेडलिस्ट साक्षी मलिक इस अभियान से जुड़ी हैं। सरकार अब हाल ही में मिस वर्ल्ड चुनी गई मानुषी को इससे जोड़ने का प्रयास कर रही है।