स्कूली लड़कियों को मुफ्त में सैनेटरी नैप्कीन्स मुहैया करवाएगी हरियाणा सरकार

11/30/2017 4:07:33 PM

कुरुक्षेत्र (चंद्रशेखर धरणी): स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए हरियाणा सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को उनकी सरकार मुफ्त में सैनेटरी नैप्कीन्स मुहैया करवाएगी। इसकी सप्लाई भी सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो भी खर्च आएगा उसका वहन हरियाणा सरकार स्वयं करेगी। सीएम मनोहर लाल अतंर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के समापन समारोह में पहुंची हरियाणा की बेटी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। सीएम ने कहा कि प्रदेश की लड़कियों के लिए जो कुछ भी बन पाएगा सरकार करेगी।