हरियाणा की मानुषि छिल्‍लर बनीं फेमिना मिस इंडिया, बैली डांस में हैं माहिर

6/26/2017 3:31:25 PM

गोहाना (सुनील जिंदल):हरियाणा की मानुषि छिल्‍लर ने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत लिया है। 25 जून को यशराज स्टूडियोज में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया। बता दें कि मनुषि एक मेडिकल स्टूडेंट हैं उन्हें ये ताज इस अवॉर्ड की आखिरी बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने पहनाया। 

मानुषी की सहेलियों ने की जमकर तारीफ
मानुषि छिल्‍लर के साथ पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि सितंबर माह में आयोजित प्रतियोगिता में मिस कैंपस प्रिंसिस चुनी गई थीं। इसके बाद मिस हरियाणा और अब मिस इंडिया बनी हैं। मानुषि काफी मेहनती और मिलनसार है। हमेशा दूसरों का सहयोग करती है। 

मानुषि की होबी है बैली डांस
छात्राओं का कहना है कि मानुषि की होबी नृत्य में बैली डांस है। उसका बहुत ही हार्डवर्क शैड्यूल रहा है। अच्छा नेचर है। सबसे हंसकर बात करती है। परीक्षा के दौरान कुछ पूछते हैं तो सहयोग करता है। उनके आने पर एक बड़ी पार्टी करेंगे। छात्रा मुस्कान ने बताया मानुषि और वो दोनों से साथ पढ़ाई की है। बहुत ही फ्रैंक नेचर है। पढ़ने में अच्छी है।

मिस इंडिया को लेकर काफी गंभीर थी। पढ़ाई में काफी अच्छे अंक आए हैं। डांस भी अच्छा करती है। अच्छा व्यवहार है। उन्होंने कहा कि फेमिना मिस इंडिया बनने पर उन्हें बहुत खुशी है।