हरियाणा : कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

9/16/2019 10:13:23 PM

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): कुरुक्षेत्र में आज भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को चुनावों को लेकर टिप्स देने पहुंचे। जेपी नड्डा ने कुरुक्षेत्र के स्टर्लिंग रिसोर्ट में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत जिला के भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक, कुरुक्षेत्र के बूथ प्रमुख व प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 



कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का इससे पहले पिपली पेराकीट में हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉक्टर पवन सैनी व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी के साथ बीजेपी के बड़े नेताओं ने कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत किया। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। 



इस दौरान वह कुरुक्षेत्र भद्रकाली मंदिर में माथा टेकने गए। उसके बाद बिशनगढ़ गांव के पास कुष्ठ आश्रम में फल बांटे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कुरूक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मरीजों को फल बाटने। गौरतलब है कि देश भर में प्रधानमंत्री का जन्म दिन भी भाजपा अपने अपने तौर पर मना रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। स्टर्लिंग रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने कहा 75 प्लस हमारा लक्ष्य है, लेकिन लोगों का जन समर्थन कहीं अधिक है। 

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने खुद अपना सदस्यता का रिकार्ड तोड़ा है। यह किसी ओर की ताकत नहीं। बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की ताकत है। उन्होंने कहा कि खाकी राजनीति का अनुसंधान करने वाले 2014 और 2019 को याद रखेंगे। पूरे संसार में केवल सात देश है जिनकी जनसंख्या भाजपा की सदस्यता से अधिक है, बाकि पूरे विश्व के देशों की जनसंख्या भाजपा की सदस्यता से भी कम है। 



आम लोगों की अंगुली से भाजपा को ताकत मिली। नड्डा ने कहा कि कश्मीर के लिए कितनी शहादतें हुई। आज धारा 370 और कश्मीर को लेकर हर भारतवासी खुश है। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा ऊपर देखना बंद करो नीचे रह कर काम करो। लोगों से प्यार और सम्मान लेकर बात कारो। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है तीन महीने के लिए काम करो। उन्होंने कहा कि सभी ने रक्तदान कर के मोदी का जन्मदिन मनाना है।

Shivam