हिसार की बेटी अनीता कुंडू ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 09:04 AM (IST)

हिसार (विनोद सैनी):दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरैस्ट को हिसार के गांव फरीदपुर की अनीता कुंडू ने फतह किया है। चीन की तरफ से एवरैस्ट को फतह करने वाली वे पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अनीता ने तिरंगा फहराकर हरियाणा का नाम रोशन किया। 
PunjabKesari
11 तारीख को चीन की तरफ शुरू की थी चढ़ाई
अनिता कुंडू ने पिछले माह की 11 तारीख को चीन की तरफ से चढ़ाई शुरू की थी। उस वक्त एवरैस्ट पर चढ़ाई करने वाले ग्रुप में 10 सदस्य थे। इनमें अनिता एकमात्र महिला पर्वतारोही थी। हालांकि चढ़ाई करते हुए रास्ते में आए बर्फीले तूफान में ग्रुप के 2 सदस्य वापिस चले गए थे लेकिन अनीता ने हार नहीं मानी।
PunjabKesari
उसके बाद 26 हजार फुट की चढ़ाई करने के बाद तापमान में कमी के चलते 5 सदस्य आगे नहीं बढ़ पाए। बाद में जो 3 सदस्य रह गए उनमें से एक पर्वतारोही की मौत हो गई। अनीता निरंतर आगे बढ़ती रही। हालांकि उनके ग्रुप के एक अन्य साथी का पता नहीं चल पाया। 
PunjabKesari
2013 में पहले एवरैस्ट विजेता बनने का गौरव किया था हासिल
अनीता कुंडू ने 2013 में एवरैस्ट को नेपाल की ओर से फतह किया था। हिसार जिले की पहली एवरैस्ट विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया था। वहीं पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सम्पत सिंह ने अनिता कुंडू को बधाई दी।
PunjabKesari
विषम परिस्थितियों मे भी उनके क्षेत्र नवदीप कालोनी एवं गांव फरीदपुर निवासी अनीता कुंडू भारत की पहली महिला बनीं जिसने नेपाल और चीन दोनों साईड से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरैस्ट पर पहुंचकर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि उसकी सफलताओं पर देश को नाज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static