अल्टीमेटम पूरा होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 'गुड़िया' के परिजनों में बढ़ रहा रोष(Video)

12/12/2017 1:11:39 PM

उकलाना(पासा राम): उकलाना में हुए दूसरे गुड़िया कांड की पूरे देश में निंदा हो रही है। वहीं पुलिस द्वारा तय समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पुलिस की जांच 200 मीटर के दायरे में है। पुलिस के शक की सुई पीड़िता के परिजनों पर ही है। इसमें पीड़िता के चाचा, फूफा पर भी पुलिस को संदेह है। आरोपियों की हिट लिस्ट में फिलहाल रिश्तेदार और पड़ोसी हैं। मृतका की मां ने वारदात के बाद पुलिस को पहले बयान में झुग्गी से करीब 30-40 मीटर दूर बने मकान के एक लड़के पर शक जाहिर किया था। वारदात की रात बच्ची की मां जब रात एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी, तब उसने इस मकान में युवक को गेट पर खड़े देखा था। पुलिस ने उसी दिन युवक को उठा लिया था। करीब 48 घंटे बाद पुलिस की एसआईटी ने इस मकान में सर्च अभियान चलाया। 

बीते दिन से हिसार की एसपी मनीषी चौधरी खुद उकलाना में डेरा जमाए हुए है लेकिन कोई खुलासा नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार को सरकार या प्रशासन की अौर से सामान्य सहायता भी नहीं दी जा रही जिसके कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उकलाना ते सामाजिक संगठन अौर आमजन ही रुपए इकट्ठे करके परिवार को सहायता मुहैया करवा रहे हैं। कल रात हुई जोरदार में लोगों द्वारा लगाया टेंट भी उखड़ गया है।

परिजन बोले हम जनता के साथ 
पुलिस द्वारा अभी तक दोषियों को न पकड़े जाने से परिजन नाराज और गुस्से में हैI परिजन सुखदेव नाथ ने बताया कि पुलिस ने जो समय मांगा था वह पूरा हो चुका है लेकिन कोई भी दोषी पकड़ में नहीं है I उन्होंने कहा कि अब जो उकलाना की जनता फैसला लेंगी पूरा परिवार उकलाना की जनता के साथ हैI 

प्रशासन पीड़ित परिवार की सुध लें 
कामरेड हरदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की सुध नहीं ले रहा है बल्कि उकलाना के सामाजिक संगठन और आमजन लोग ही सहायता में जुटे हैंI जब प्रशासन ने कोई मदद नहीं की तो समाज को आगे आना पड़ाI सरकार और प्रशासन को पीड़ित परिवार की सुध लेनी चाहिएI