हरियाणा की जेलों में ट्रांसफर होंगे जम्मू-कश्मीर में बंदी बनाए गए अलगाववादी नेता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 04:14 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने से वहां के हालात काफी नाजुक बनी हुई है। इन हालातों में कहीं वहां की आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए केन्द्र सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। जिसके चलते फैसला लिया गया है कि जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद अलगाववादी नेताओं को हरियाणा की जेलों में ट्रांसफर किया जाएगा, जिसके लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं।

PunjabKesari

इसके बारे में जेल सुपिरिटेंडेंट शेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल की जेल में जम्मू कश्मीर की जेलों में बंद 80 अलगाववादी नेता से आएंगे, जिसके लिए करनाल जेल में पहले से ही पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करनाल जेल में पहले से 61 नेता बंद हैं, यह सरकार का रूटीन का काम है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद बंदियों को शिफ्ट करने की तैयारी है, जिसके अंतर्गत झज्जर जेल में 70, करनाल में 80, यमुनानगर में 50 और फरीदाबाद में 200 कैदियों को शिफ्ट करना है।

PunjabKesari

स्थानीय कैदियों से अलग रखे जाएंगे आने वाले कैदी
बता दें कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां बने हालातों से निपटने के लिए सरकार ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। अब वहां की जेलों में बंद कई हाई प्रोफाइल बंदियों को हरियाणा की चार जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें झज्जर, करनाल और फरीदाबाद, यमुनानगर जेल शामिल हैं। इन जेलों में कश्मीरी बंदियों को शिफ्ट करने की तैयारी अंतिम दौर में है। जेल मेन्युल में इन बंदियों के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि इन कैदियों को यहां आने के बाद किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। दूसरे बंदियों से भी इन्हें अलग रखा जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static