महाराष्ट्र की जंग के बीच वायरल हो रहा जसपाल भट्टी का 20 साल पुराना वीडियो
punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 11:25 PM (IST)
डेस्क: महाराष्ट्र में सरकार के गठन के बाद भी सियासी दल राजनीतिक तूफान का सामना कर रहे हैं, जिस पर मीडिया जगत से लेकर आम जनता सभी की निगाहें टिकी हुई। राज्य में भाजपा-एनसीपी ने गठबंधन की सरकार बना ली है, इसके बावजूद भी शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे शिवसेना-रांकपा-कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनाने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी भी दी है कि उनका रास्ता खाली किया जाए।
ये बात रही राज्य में राजनीतिक स्थिति की, लेकिन सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की राजनीति व्यंग्य की सामग्री बन गई है। सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक व ट्विटर इत्यादि पर एक्टिव यूजर इस सामग्री का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इसी बीच मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी का तकरीबन 20 साल पुराने एक एपिसोड की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग बता रहे हैं कि वीडियो में कही गई हर बात मौजूदा राजनीतिक हालत पर एकदम सटीक बैठ रही है।