जिस्मफरोशी धंधे का बड़ा खुलासा, इज्जतदार घरों की बहुओं सहित 2 पुरुष रंगे हाथ काबू

5/8/2017 9:09:20 AM

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय):यमुनानगर में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है, जिसमें संचालक सहित 2 पुरूष एवं 5 लड़कियों को पुलिस ने रंगें हाथों काबू किया है। पुलिस हिरासत में नजर आ रहे यह लोग जिस्मफरोशी के धंधे की काली दुनियां में छिपे वह चेहरे है, जो जुर्म करने के लिए रात का अंधेरा होने का भी इंतजार नहीं करते थे। दिन के उजाले में शराफत का नकाब ओड़कर समाज में घूमने वाली इन सभी लड़कियों की सच्चाई जानकर आपको यकीन नहीं होगा।

यह पांचों लड़कियां इज्जतदार घरों की बहुएं बताई जा रही हैं। जब पुलिस ने इन्हें जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए रंगे-हाथों धर-दबोचा, तो यह मीडिया कैमरों से अपना चेहरा छिपा रही हैं।

पुलिस की माने तो हुड्डा सैक्टर 17 में रॉयल ब्यूटी एवं मसाज पार्लर नामक इसी सेंटर की आड़ में जिस्मों की खरीद-फिरोख्त का यह गंदा खेल पिछले लंबें समय से खेला जा रहा था, जहां गुप्त सूचना मिलने के बाद आलाधिकारियों द्वारा गठित की गई एक विशेष टीम ने अचानक दबिश दी।

यह सारा गौरख-धंधा बे-नकाब हो गया। पुलिस ने 5 बहूओं सहित एक मसाज संचालक और एक पुरूष ग्राहक को रगें-हाथों गिरफ्तार कर आई.टी एक्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है।