भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं, हम अपने ही रिकॉर्ड तोडऩे में लगे हैं: जेपी नड्डा

7/27/2019 7:41:07 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरियाणा के जिले रोहतक में भाजपा द्वारा आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुख-पालक सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनावों को लेकर जोश भरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है, बल्कि हम अपने ही रिकार्ड तोडऩे में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा समय आना बाकी है।



जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुआ कहा कि मुझे कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हरियाणा में आने का पहला मौका मिला है। लोकसभा की चुनावी जंग जीतने के लिए के लिए बधाई अब विधानसभा की तैयारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश देखते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य-75 भी कम क्योंकि इससे ज्यादा सीटें आएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आप को गौरवशाली महसूस करें कि आप भाजपा के कार्यकर्ता हैं।



नड्डा ने दम भरते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है, हम अपने ही रिकॉर्ड को तोडऩे में लगे हैं, हमारा कोई प्रतिद्वन्दी नहीं है,। उन्होंने कहा कि देश में 1300 राजनैतिक दल हैं, भाजपा को छोड़ सभी दल परिवारवाद व स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। अभी सबसे अच्छा समय आना बाकी है, भाजपा के पास नेता, नीति, नियत, दृष्टि, कार्यकर्ता व वातावरण सब कुछ है, जबकि अन्य पार्टी इनसे अधूरी हैं।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। कांग्रेस मुक्त भारत व भाजपा युक्त भारत बनाना है। कांग्रेस मुक्त मतलब भ्रष्टाचार मुक्त, परिवारवाद मुक्त, घोटाले मुक्त भारत बनाना है। मोदी भारत की तकदीर व तस्वीर बदलने की सोच रखते हैं, उसी की आधार पर योजनाए बनाई जा रही है। अब केंद्र ही मजदूरों का न्यूनतम वेतन निर्धारित करेगा, जो सभी पर लागू होगा।



वहीं दूसरी ओर हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र प्रमुख, पालकों समेत नेताओं को निष्ठा और प्रतिष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ कुछ इस तरह से रही, '' मैं संकल्प लेता हूँ कि मैं भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक के तौर पर अपनी भूमिका का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा। मैं पार्टी को बूथ पर मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुखों को सक्रिय रखूंगा। मैं हरियाणा में फिर एक बार भाजपा की ईमानदार सरकार बनाने के लिए काम करूंगा। पार्टी द्वारा मुझे शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक के तौर पर जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका निष्ठा से पालन करूंगा।''

गौरतलब है कि शक्ति केंद्र प्रमुख-पालक सम्मेलन रोहतक में हो रहा था, जिसमें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत तमाम बड़े नेता शामिल थे।

Shivam