यमुनानगर में 5 जगह लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

9/2/2019 12:00:05 PM

यमुनानगर (सतीश): शहर स्थित नेहरू पार्क, जैन स्थानक माडन टाउन, डेरा संतपुरा व 2 अन्य स्थानों पर काले पेंट से खालिस्तान जिंदाबाद-2020 के नारे लिखे मिले। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. हैडक्वार्टर सुभाष चन्द, सिटी एस.एच.ओ. ने टीम सहित मौका किया। उधर, इस मामले में सिर्फ एक शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज करने की बात कह रही है। पुलिस को एक जगह सी.सी.टी.वी. में 2 युवकों की तस्वीर कैद हुई मिली है। युवकों ने सिर पर काले रंग का पटका पहना हुआ है। पुलिस इनकी शिनाख्त करने में लगी है। उधर, जैन स्थानक सभा के प्रधान राकेश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैन स्थानक में धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जा रहा है। देर रात तक वह इसी में व्यस्त थे। सुबह स्थानक की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखा मिला। इससे जैन समाज आहत हुआ है। 

Shivam